Polycystic Ovary Syndrome यानी पीसीओएस महिलाओं में होने वाली एक सामान्य हार्मोनल समस्या है, जो मेटाबॉलिज्म, प्रजनन क्षमता और हार्मोन्स को प्रभावित करती है। इसके कारण पीरियड्स अनियमित होना, चेहरे और शरीर पर ज्यादा बाल आना, मुंहासे, वजन बढ़ना और गर्भधारण में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना था कि ‘पीसीओएस’ नाम इस बीमारी की पूरी स्थिति को नहीं दर्शाता, क्योंकि यह सिर्फ ओवरी तक सीमित नहीं है। इसी कारण अब इसे नया नाम Polyendocrine Metabolic Ovarian Syndrome यानी पीएमओएस दिया गया है। यह नाम हार्मोनल, मेटाबॉलिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को भी शामिल करता है।
वहीं Polycystic Ovarian Disease यानी पीसीओडी ऐसी स्थिति है, जिसमें ओवरी में छोटे-छोटे सिस्ट बनने लगते हैं। इसे पीसीओएस की तुलना में कम गंभीर माना जाता है और सही खानपान व लाइफस्टाइल में बदलाव से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार, पीसीओडी, पीसीओएस और पीएमओएस तीनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, लेकिन पीएमओएस को इस बीमारी की व्यापक पहचान के रूप में देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य महिलाओं में हार्मोनल और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाना है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
