नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक लगातार बढ़ते तापमान के कारण शरीर का नेचुरल कूलिंग सिस्टम कमजोर पड़ने लगता है, जिससे हीट स्ट्रोक, डीहाइड्रेशन और कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
डॉक्टरों का कहना है कि डायबिटीज, हार्ट, किडनी, अस्थमा, हाई ब्लड प्रेशर और ऑटोइम्यून बीमारियों से जूझ रहे लोगों को नौतपा में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। तेज गर्मी में इन मरीजों की हालत तेजी से बिगड़ सकती है। सांस फूलना, चक्कर आना, कमजोरी, सीने में दर्द और बेहोशी जैसे लक्षण खतरनाक साबित हो सकते हैं।
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि तेज धूप में निकलने से बचें, दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहें और हल्के सूती कपड़े पहनें। खाने में तरबूज, खीरा, दही और नारियल पानी जैसी ठंडी तासीर वाली चीजें शामिल करने की सलाह दी गई है। वहीं ज्यादा ऑयली, मसालेदार भोजन, कैफीन और अल्कोहल से दूरी बनाने को कहा गया है।
डॉक्टरों के अनुसार अगर शरीर का तापमान बहुत ज्यादा बढ़ जाए, सांस लेने में दिक्कत हो, सीने में दर्द, उल्टी, कन्फ्यूजन या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। साथ ही क्रॉनिक बीमारी से पीड़ित लोगों को गर्मी के मौसम में दवाइयों और रूटीन में बदलाव से पहले डॉक्टर की सलाह लेने की भी सलाह दी गई है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन का सख्त कदम: बिना परमिशन रणवीर सिंह की शूटिंग नहीं होगी
- Author
- May 26, 2026
-
आदतों की ताकत पर खास किताब: धीरे-धीरे बदलें रूटीन, खुद बदल जाएगी जिंदगी
- Author
- May 26, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
