• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 18, 2025

    कमजोर याददाश्त को कहें अलविदा, योग से पाएं तेज दिमाग

    हर साल 21 सितंबर को विश्व अल्ज़ाइमर दिवस (World Alzheimer’s Day) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अल्ज़ाइमर जैसी गंभीर मानसिक बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना है। अल्ज़ाइमर एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है, जिसमें धीरे-धीरे स्मृति, सोचने-समझने की क्षमता और निर्णय लेने की शक्ति कमजोर हो जाती है। दुनियाभर में लाखों लोग इससे प्रभावित हैं और आंकड़ों के मुताबिक आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ सकती है।

    अल्ज़ाइमर को हल्के में लेना घातक हो सकता है। अल्जाइमर से बचाव के लिए संतुलित जीवनशैली, हेल्दी डाइट और योगाभ्यास बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। खासकर कुछ योगासन ऐसे हैं जो दिमाग की ताकत, एकाग्रता और मेमोरी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड अल्ज़ाइमर डे 2025 पर दिमागी शक्ति को मजबूत करने वाले कुछ बेहतरीन योगासनों के बारे में।

    दिमागी शक्ति बढ़ाने वाले बेस्ट योगासन

    पद्मासन

    यह आसन मन को शांत करता है। इसके अभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है। साथ ही तनाव और चिंता कम होती है। अगर आपको अक्सर माइग्रेन की समस्या रहती है, तो रोजाना पद्मासन योग का अभ्यास करना लाभदायक हो सकता है। पद्मासन योग का अभ्यास मानसिक और शारीरिक, दोनों तरह के स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जा सकता है

    वज्रासन

    वज्रासन का अभ्यास दिमाग में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ाता है। इससे ध्यान और स्मृति शक्ति मजबूत होती है और पाचन सुधारकर मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक असर पड़ता है। वज्रासन का अभ्यास खाने के बाद किया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी है। इसमें घुटनों के बल बैठकर ध्यान केंद्रित करने से मन शांत होता है और मानसिक स्थिरता मिलती है।

    प्राणायाम

    प्राणायाम के अभ्यास के अनेक लाभ हैं। इससे दिमाग की नसें शांत रहती हैं और ये मस्तिष्क को अधिक ऑक्सीजन पहुंचाता है। नियमित प्राणायाम करने से मानसिक स्पष्टता और सोचने की क्षमता को बढ़ावा मिलता है।

    शीर्षासन

    रोजाना 5-10 मिनट शीर्षासन के अभ्यास से मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। यह याददाश्त और फोकस पावर को मजबूत करता है और नर्वस सिस्टम को एक्टिव रखता है।

    ताड़ासन

    ताड़ासन का अभ्यास शरीर और मन को संतुलन देता है। यह तनाव कम करके दिमागी शक्ति बढ़ाता है और मस्तिष्क और शरीर के बीच के कोऑर्डिनेशन को सुधारता है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories