आजकल कई लोग बिजली से चलने वाले गीजर की बजाय गैस गीजर का इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि इससे बिजली की बचत होती है। लेकिन हाल के दिनों में गैस गीजर फटने और गैस लीक होने की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों की जान तक चली गई। ऐसे में गैस गीजर का इस्तेमाल करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतना बेहद जरूरी हो गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि गैस गीजर का सही उपयोग और नियमित रख-रखाव न सिर्फ उसकी उम्र बढ़ाता है, बल्कि घर के लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। थोड़ी-सी लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।
वेंटिलेशन होना है बेहद जरूरी
गैस गीजर को हमेशा ऐसे स्थान पर लगवाएं जहां पर्याप्त वेंटिलेशन हो। बंद बाथरूम या कमरे में गीजर लगाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि गैस और धुएं का सही तरीके से बाहर निकलना जरूरी है। खराब वेंटिलेशन से दम घुटने या विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।
नियमित जांच कराना न भूलें
गीजर की समय-समय पर सर्विस और जांच कराना जरूरी है। अगर कभी गैस की गंध महसूस हो तो तुरंत गीजर बंद करें और किसी प्रशिक्षित तकनीशियन से संपर्क करें। खराब बर्नर या ढीले कनेक्शन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
मजबूत और सुरक्षित पाइपलाइन
गैस गीजर की पाइपलाइन और कनेक्शन मजबूत होने चाहिए। लीकेज की स्थिति में गैस का रिसाव जानलेवा हो सकता है। गीजर के लिए हमेशा अच्छी क्वालिटी की पीवीसी या बीवीसी पाइप का इस्तेमाल करें। सस्ते और कमजोर पाइप लंबे समय तक सुरक्षित नहीं होते।
ऑटोमैटिक शटऑफ सिस्टम जरूरी
यह सुनिश्चित करें कि गैस गीजर में ऑटोमैटिक शटऑफ सिस्टम मौजूद हो। यह सिस्टम पानी का तापमान जरूरत से ज्यादा बढ़ने पर गीजर को अपने आप बंद कर देता है, जिससे ओवरहीटिंग और हादसे की आशंका कम हो जाती है।
गैस सिलेंडर की सही देखभाल
गैस सिलेंडर को हमेशा सुरक्षित, ठंडी और सूखी जगह पर रखें। समय-समय पर सिलेंडर और रेगुलेटर की जांच करें ताकि किसी भी तरह की लीकेज का समय रहते पता चल सके।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
