हम अक्सर अच्छी सेहत के लिए ज्यादा से ज्यादा सब्जियां खाने की कोशिश करते हैं, लेकिन हर सब्जी को कच्चा खाना फायदेमंद नहीं होता। कुछ सब्जियों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कच्चा सेवन करने पर पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकते हैं और गैस, एसिडिटी, पेट दर्द जैसी समस्याएं बढ़ा सकते हैं।
ब्रोकली, फूलगोभी और पत्तागोभी जैसी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं, लेकिन इन्हें कच्चा खाने से पेट फूलना, गैस और ऐंठन की शिकायत हो सकती है। खासतौर पर ब्रोकली में मौजूद गोइट्रोजन थायरॉयड ग्रंथि पर असर डाल सकता है। इसलिए इन्हें हल्का स्टीम या पकाकर खाना बेहतर माना जाता है।
वहीं कच्चा टमाटर कुछ लोगों में एसिडिटी और पेट दर्द की वजह बन सकता है। दूसरी ओर बैंगन में सोलानिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कच्चा खाने पर पेट में जलन और अपच की समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए बैंगन को हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाना चाहिए।
इसके अलावा पालक और सरसों के साग में ऑक्सलेट्स पाए जाते हैं। इन्हें कच्चा खाने से शरीर में कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित हो सकता है और किडनी स्टोन का खतरा बढ़ सकता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि इन सब्जियों को हल्का पकाकर या स्टीम करके खाना ज्यादा सुरक्षित और फायदेमंद होता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
