दक्षिण भारत का खास व्यंजन इडली अब पूरे देश में लोगों के नाश्ते का पसंदीदा हिस्सा बन चुका है। हल्की और नरम बनावट के कारण यह हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। यही वजह है कि कई सेलेब्रिटीज भी अपने दिन की शुरुआत इडली से करना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि पारंपरिक साउथ इंडियन विधि से बनी इडली न सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि हेल्दी भी, क्योंकि इसे बनाने में तेल का इस्तेमाल नहीं किया जाता।
घर पर बनाएं एकदम परफेक्ट इडली
बाजार की इडली भले ही स्वादिष्ट लगती हो, लेकिन जब घर पर बनाई जाती है तो अक्सर उतनी सॉफ्ट नहीं बन पाती। कई बार इडली टाइट या भारी हो जाती है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं पारंपरिक साउथ इंडियन स्टाइल में इडली बनाने की आसान रेसिपी, जिससे आप घर पर ही बना सकें बिल्कुल रेस्तरां जैसी मुलायम इडली।
सामग्री
- चावल – 2 कप
- उड़द दाल – 1 कप
- पानी – जरूरत अनुसार
- नमक – स्वाद अनुसार
विधि
- सबसे पहले चावल और उड़द दाल को 4–5 घंटे के लिए अलग-अलग भिगो दें।
- दोनों को अलग-अलग बारीक पीस लें और एक बड़े बाउल में मिलाएं।
- इस मिश्रण को ढककर 8–10 घंटे या रातभर फर्मेंट होने दें।
- सुबह तक घोल में खमीर उठ जाएगा।
- अब इडली स्टैंड में हल्का तेल लगाकर घोल डालें और 10–15 मिनट स्टीम करें।
- गरमा-गरम सॉफ्ट इडली तैयार है। इसे सांभर और नारियल की चटनी के साथ परोसें।
परफेक्ट इडली के लिए टिप्स
- चावल और दाल का अनुपात 2:1 या 3:1 रखें।
- हमेशा अच्छी क्वालिटी की उड़द दाल और चावल का इस्तेमाल करें।
- दाल को बहुत बारीक पीसें ताकि इडली फूली और हल्की बने।
- फर्मेंटेशन गर्म जगह पर करें — ठंडी जगह पर रखने से घोल ठीक से नहीं फर्मेंट होगा।
- घोल न बहुत गाढ़ा हो, न बहुत पतला — सही बैलेंस से ही इडली फूली और सॉफ्ट बनेगी।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
