• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    February 17, 2026

    संघर्ष की स्थिति में बांग्लादेश समर्थन की आशंका जताई, सरमा के बयान से सियासी हलचल

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने राज्य में मुस्लिम आबादी में बढ़ोतरी को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि असम की मौजूदा स्थिति “बहुत अच्छी नहीं” है। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर हुई अवैध घुसपैठ इसके पीछे प्रमुख कारण है और राज्य में मुस्लिम आबादी का एक हिस्सा बांग्लादेश से अवैध रूप से आया है। उनके मुताबिक यह स्थिति उस दौर में बनी जब राज्य और केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं और सीमाओं की प्रभावी निगरानी नहीं हो सकी, जिससे जनसांख्यिकीय संतुलन प्रभावित हुआ।

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भविष्य में किसी संघर्ष की स्थिति में राज्य के कुछ लोग बांग्लादेश का समर्थन कर सकते हैं, जिससे सुरक्षा संबंधी खतरे पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठ असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। सरकार राज्य की पहचान, जमीन और संसाधनों की रक्षा के लिए अतिक्रमण हटाने के अभियान, सीमा निगरानी मजबूत करने और एनआरसी अपडेट जैसे कदम उठा रही है।

    सीएम सरमा ने कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ऐतिहासिक गलतियों को सुधारने और राज्य की सुरक्षा व स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

    वहीं विपक्षी दलों ने मुख्यमंत्री के बयान की कड़ी आलोचना की है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि ऐसे बयान समाज को बांटने वाले हैं और वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। गौरतलब है कि बांग्लादेश से अवैध प्रवास का मुद्दा दशकों से असम की राजनीति और चुनावी बहस का संवेदनशील विषय रहा है, जिसकी पृष्ठभूमि 1985 के असम समझौते से जुड़ी है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories