आजकल हड्डियों और जोड़ों के दर्द की समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रही है। अब 30 वर्ष से कम उम्र के युवा भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि खराब दिनचर्या, तनाव, असंतुलित खान-पान और शारीरिक निष्क्रियता के कारण हड्डियों की मजबूती पर बुरा असर पड़ रहा है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत की लगभग 15 से 20 प्रतिशत आबादी यानी करीब 18 करोड़ लोग गठिया (आर्थराइटिस) और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से पीड़ित हैं। इन बीमारियों में हड्डियां धीरे-धीरे कमजोर और खोखली होती जाती हैं, जिससे हल्की चोट या मामूली गिरने पर भी फ्रैक्चर का खतरा बढ़ जाता है।
हर साल 20 अक्टूबर को विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस मनाया जाता है, ताकि लोगों को हड्डियों के स्वास्थ्य और रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया जा सके। इस वर्ष की थीम है “इट्स अनएक्सपेक्टेड” (It’s Unacceptable) — यानी यह अस्वीकार्य है कि एक ऐसी बीमारी, जिससे आसानी से बचा जा सकता है, आज भी जीवन की गुणवत्ता को प्रभावित कर रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि शुरुआती स्तर पर ध्यान देकर इस स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है। कैल्शियम और विटामिन-डी से भरपूर आहार, नियमित व्यायाम, और पर्याप्त धूप हड्डियों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रख सकते हैं। लगातार कमर या पीठ दर्द, झुककर चलने की स्थिति या बार-बार फ्रैक्चर होना ऑस्टियोपोरोसिस के संकेत हो सकते हैं। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से जांच करवाना बेहद जरूरी है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
अलवर में सूने मकानों पर चोरों का धावा, चांदी के सामान और नकदी पार
- Author
- February 17, 2026
-
सीसीटीवी में दिखा टाइगर मोहल्ले में मची दहशत; जांच में निकली AI जनरेटेड तस्वीर
- Author
- February 17, 2026
-
संघर्ष की स्थिति में बांग्लादेश समर्थन की आशंका जताई, सरमा के बयान से सियासी हलचल
- Author
- February 17, 2026
-
नाम और झंडा बदलकर चल रहे थे टैंकर, भारत की बड़ी कार्रवाई
- Author
- February 17, 2026
-
नई व्यापार नीतियों से बढ़ेगी आर्थिक ताकत, विदेश मंत्री का बड़ा बयान
- Author
- February 17, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
