गर्मियों में हाथ-पैरों में होने वाली सूजन को अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह ‘हीट एडेमा’ का संकेत हो सकता है। तेज गर्मी में शरीर खुद को ठंडा रखने के लिए ब्लड वेसल्स को फैलाता है, जिससे फ्लूइड टिश्यूज में जमा होने लगता है और हाथ, पैर व टखनों में सूजन आ जाती है।
डॉक्टर्स के मुताबिक हीट एडेमा आमतौर पर खतरनाक नहीं होता, लेकिन बार-बार होने पर यह हार्ट, किडनी या लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। लंबे समय तक खड़े रहने, उमस भरे वातावरण में रहने और शरीर में पानी की कमी होने पर इसका खतरा बढ़ जाता है।
हीट एडेमा में आमतौर पर पैरों, टखनों, पिंडलियों और कभी-कभी हाथों में सूजन दिखाई देती है। इसमें दर्द कम होता है, लेकिन भारीपन और स्किन में खिंचाव महसूस हो सकता है। अगर सूजन के साथ दर्द, रेडनेस, सांस लेने में दिक्कत या एक ही पैर में सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
डॉक्टर्स का कहना है कि इससे बचाव के लिए ज्यादा गर्मी में लंबे समय तक खड़े या बैठे रहने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं, नमक कम खाएं और पैरों को ऊंचाई पर रखकर आराम करें। नियमित एक्सरसाइज और हल्के कपड़े पहनना भी फायदेमंद माना जाता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
