गर्मियों में डाइजेस्टिव सिस्टम धीमा पड़ने से एसिडिटी, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा गर्मी, डिहाइड्रेशन और अनियमित खानपान एसिड रिफ्लक्स की परेशानी को बढ़ा सकते हैं।
अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, कानपुर के गैस्ट्रो सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. साद अनवर के मुताबिक, एसिडिटी एक सामान्य पाचन समस्या है, जिसमें पेट में एसिड जरूरत से ज्यादा बनने लगता है। इसके कारण सीने और गले में जलन, खट्टी डकार और पेट भारी होने जैसी दिक्कतें होती हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार देर रात खाना खाना, ज्यादा चाय-कॉफी पीना, जंक फूड, धूम्रपान, शराब और अनहेल्दी लाइफस्टाइल एसिडिटी का खतरा बढ़ाते हैं। गर्मियों में कम पानी पीना और लंबे समय तक खाली पेट रहना भी इसकी बड़ी वजह है।
हल्की एसिडिटी में कुछ घरेलू उपाय काफी राहत दे सकते हैं। ठंडा दूध, सौंफ, छाछ, नारियल पानी, केला, अदरक और अजवाइन पेट को ठंडक देने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं।
डॉक्टरों का कहना है कि लाइफस्टाइल में बदलाव कर एसिडिटी से काफी हद तक बचा जा सकता है। इसके लिए समय पर भोजन करना, ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना कम करना, पर्याप्त पानी पीना, खाने के तुरंत बाद न लेटना और रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है।
विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अगर एसिडिटी बार-बार हो, दवाओं से आराम न मिले, निगलने में परेशानी हो या लगातार सीने में जलन बनी रहे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। यह गैस्ट्रिक अल्सर, गैस्ट्राइटिस या GERD जैसी गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
