आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्किन केयर के लिए समय निकाल पाना मुश्किल हो जाता है, और पार्लर जाना तो और भी चुनौतीपूर्ण लगता है। ऐसे में अगर सिर्फ आधे घंटे में आपकी स्किन दमकने लगे, तो कैसा लगेगा? तो घर बैठे अगर आप चाहते हैं निखरी हुई, चमकदार और ताजगी से भरपूर त्वचा, तो हमारा बताया ये आसान और असरदार घरेलू नुस्खा जरूर आजमाएं।
इस लेख में हम आपको एक ऐसे फेस पैक के बारे में बताएंगे जिसे आप घर की रसोई में मौजूद चीज़ों से बना सकते हैं। ये फेसपैक न सिर्फ आपकी स्किन को इंस्टेंट ब्राइटनेस देगा, बल्कि उसे डीप क्लीन, सॉफ्ट और फ्रेश भी बना देगा। खास बात ये है कि यह 100% नेचुरल है और किसी भी स्किन टाइप के लिए सुरक्षित है। अगर आप किसी पार्टी, शादी या खास मौके से पहले तुरंत निखार पाना चाहते हैं, तो ये फेस पैक आपके लिए एकदम परफेक्ट है।
फेस पैक बनाने का सामान
दूध की मलाई – 1 चम्मच
शहद – 1 चम्मच
हल्दी – एक चुटकी
पैक बनाने की विधि
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में एक चम्मच दूध की ताजी मलाई निकाल लें। अब इसमें बराबर मात्रा में शहद मिक्स करें। अब बारी आती है आखिर में हल्की सी हल्दी डालने की तो पैक में थोड़ी सी हल्दी डालकर उसे मिक्स करें और फिर पैक तैयार करें।
ऐसे करें इस्तेमाल
पैक के तैयार होने के बाद बारी आती है इसके इस्तेमाल की तो उसके लिए पहले किसी फेसवॉश की मदद से अपने चेहरे को साफ करके धो लें।
चेहरा धोने के बाद अब बारी आती है पैक इस्तेमाल करने की तो उसके लिए एक ब्रश की मदद से अपने चेहरे पर पैक को अप्लाई करें। 20 मिनट तक अब इस पैक को ऐसे ही लगा रहने दें। 20 मिनट के बाद चेहरे को सादा पानी से धो लें।
कब करें इस्तेमाल
ये पैक घरेलू है, इसलिए आपको इसके इस्तेमाल से किसी तरह का खतरा नहीं रहेगा। लेकिन फिर भी एक बार पैच टेस्ट कर लें और फिर अपने चेहरे को निखारने के लिए इसका इस्तेमाल हफ्ते में तीन बार करें।
ये हैं फायदे
मलाई- स्किन को डीप मॉइस्चर देती है और सॉफ्ट बनाती है।
शहद- स्किन को चमकदार और हेल्दी बनाता है।
हल्दी- ग्लो बढ़ाती है और दाग-धब्बे हल्के करती है।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
