अगर आप भी बिना मेकअप के दमकती और ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो बॉलीवुड अभिनेत्री सोहा अली खान का ये ब्यूटी नुस्खा आपके लिए बेहद काम का साबित हो सकता है। सादगी और नेचुरल ब्यूटी के लिए जानी जाने वाली सोहा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने घरेलू फेस पैक के जरिए स्किन केयर का अपना सीक्रेट बताया।
सोहा का यह नुस्खा न सिर्फ असरदार है, बल्कि पूरी तरह नेचुरल भी है। इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री आसानी से घर पर मिल जाती है। इस उपाय को अपनाकर आप महंगे पार्लर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से बच सकती हैं। खास बात यह है कि यह पैक हर स्किन टाइप पर काम करता है और चेहरे को अंदर से ग्लोइंग बनाता है।
फेस पैक बनाने का सामान
- बेसन: 2 चम्मच
- हल्दी: एक चुटकी
- दही: 1 चम्मच
- शहद: 1 चम्मच
- चंदन पाउडर: 1 चम्मच
अगर आपके चेहरे पर मुंहासे हैं, तो शहद डालने से बचें।
फेस पैक बनाने की विधि
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें।
ऐसे करें अप्लाई
- चेहरे को पहले धोकर साफ करें।
- ब्रश या उंगलियों की मदद से फेस पैक को चेहरे पर लगाएं।
- 15–20 मिनट तक सूखने दें।
- गुनगुने पानी से हल्के हाथों से मसाज करते हुए धो लें।
कब करें इस्तेमाल
- इस पैक का रोजाना इस्तेमाल न करें। हफ्ते में 2 बार इसे इस्तेमाल करना पर्याप्त है।
फायदे
- त्वचा में प्राकृतिक ग्लो लाता है
- टैनिंग हटाने में मदद करता है
- डेड स्किन सेल्स को हटाता है
- मुंहासे और पिंपल्स में राहत
- स्किन टोन को बराबर करता है
- त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है
- हर स्किन टाइप के लिए फायदेमंद
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
राजस्थान SI भर्ती में नई अपडेट, सभी अभ्यर्थियों को फिर से KYC करानी होगी
- Author
- May 25, 2026
-
टॉप-3 बल्लेबाजों ने बनाए 1300+ रन, टीमों की सफलता की बड़ी वजह
- Author
- May 25, 2026
-
अमेरिकी विदेश मंत्री दंपती ने ताजमहल का किया दीदार, इतिहास में दिखाई दिलचस्पी
- Author
- May 25, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
