• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    November 12, 2025

    बालों की चमक बढ़ाने के लिए नारियल तेल से लेकर दही-शहद तक के असरदार उपाय

    हर कोई चाहता है कि उसके बाल नेचुरली मुलायम और चमकदार दिखें लेकिन आजकल प्रदूषण, केमिकल वाले शैंपू और गलत डाइट के कारण बालों की चमक खो जाती है। इसके अलावा बार-बार केमिकल ट्रीटमेंट्स से बाल और भी बेजान हो जाते हैं। ऐसे में बालों का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।

    तो अगर आप भी अपने बालों में फिर से नेचुरल शाइन लाना चाहते हैं तो आपको घरेलू और नेचुरल उपाय अपनाने चाहिए। कई घरेलू चीजें ऐसी होती हैं, जो आपके बालों में नई जान डाल सकती हैं। ये चीजं न सिर्फ बालों को पोषण देती हैं बल्कि जड़ों को मजबूत बनाकर बाल झड़ने की समस्या को भी कम करती हैं। हमारी बताई चीजों के इस्तेमाल के आप बिना किसी साइड इफेक्ट के आप दोबारा पा सकते हैं बालों की वही पुरानी चमक और मुलायमपन।

    पहला तरीका

    बालों को मुलायम बनाने में ये तरीका आपके बेहद काम का है। इस तरीके में आपको नारियल तेल हफ्ते में दो बार हल्का गर्म करके बालों की जड़ों में मसाज करनी है। ये बालों को गहराई से पोषण देता है और टूटने से बचाता है। इसके इस्तेमाल के समय ध्यान रखें कि आप इसे दो से तीन घंटों तक ही लगाएं। वरना बालों में गंदगी चिपक जाएगी।

    दूसरा तरीका

    इस मौसम में आंवला काफी सस्ते मिलने लगते हैं। ऐसे में आप इसका रस निकालकर उसका इस्तेमाल भी बालों में कर सकते हैं। आप चाहें तो बाजार में मिलने वाले आंवला पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, आंवला रस या पाउडर बालों में लगाने से नेचुरल शाइन आती है। इसमें मौजूद विटामिन सी बालों को मजबूत और चमकदार बनाता है।

    तीसरा तरीका

    अगर घर में एलोवेरा का पौधा लगा है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि एलोवेरा जेल स्कैल्प पर लगाने से नमी और चमक दोनों बढ़ती हैं। ये रूसी और सूखेपन की समस्या को भी कम करता है। ये बालों की स्कैल्प से लेकर छोर तक पर अप्लाई किया जाता है।

    चौथा तरीका

    आपकी रसोई में रखा मेथी दाना आपके बालों के लिए काफी फायदेमंद है। ऐसा माना जाता है कि मेथी दाना पेस्ट बालों को प्रोटीन और मजबूती देता है। इसे रातभर भिगोकर सुबह पीस लें और बालों में लगाएं, आधे घंटे बाद धो लें। इससे भी आपको राहत मिलेगी।

    पाचवां तरीका

    आखिरी तरीके में आपको हेयर मास्क का इस्तेमाल करना बताया जा रहा है। इसके लिए दही और शहद डीप कंडीशनिंग मास्क के रूप में इस्तेमाल करें। ये बालों को मुलायम बनाता है और प्राकृतिक चमक लौटाता है। नियमित उपयोग से बाल रेशमी, घने और स्वस्थ दिखने लगते हैं।

    Tags :
    Share :

    Top Stories