नौतपा में गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। देश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लू यानी हीटस्ट्रोक का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। डॉक्टरों के अनुसार समय पर इलाज नहीं मिलने पर हीटस्ट्रोक जानलेवा साबित हो सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों, बुजुर्गों और लंबे समय तक बाहर काम करने वाले लोगों में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। शरीर में पानी की कमी, तेज धूप, बंद और गर्म जगह में रहना या ज्यादा शारीरिक मेहनत करने से हीटस्ट्रोक हो सकता है।
डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार, चक्कर आना, उल्टी, बेहोशी, कमजोरी, तेज सिरदर्द, कन्फ्यूजन, पसीना बंद होना और सांस फूलना जैसे लक्षण लू लगने के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
विशेषज्ञों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। जरूरी होने पर सिर ढककर निकलें और पानी, ORS, छाछ या नारियल पानी का सेवन करते रहें।
डॉक्टरों के अनुसार लू से बचने के लिए हल्का और सूती कपड़ा पहनना, ज्यादा पानी पीना, तला-भुना और मसालेदार खाना कम खाना, धूप में ज्यादा देर तक न रहना और शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है।
विशेषज्ञों ने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखें। तेज बुखार, लगातार उल्टी, बेहोशी या दौरे पड़ने जैसे गंभीर लक्षण दिखाई दें तो तुरंत अस्पताल ले जाएं।
You May Also Like
चिकित्सा मंत्री ने किया राजस्थान डिजिटल हैल्थ मिशन का शुभारम्भ
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि रा...
READ MORE
आपके नमक और चीनी में भी मौजूद हैं माइक्रोप्लास्टिक
नमक और चीनी दो ऐसे मसाले हैं जिनकी जरूरत लगभग हर तरह के खानपान में ह...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
