यदि आप भी घर बैठे अपने बालों को काला और घना बनाना चाहते हैं, तो यहां आज हम आपको एक ऐसे नुस्खे के बारे में बताएंगे, जिसको ट्राई करने के लिए आपको पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको बस अपनी रसोई में जाना पड़ेगा।
हम यहां बात कर रहे हैं काला पानी यानी कि चाय के पानी की, जिसका इस्तेमाल आपके बालों की दिक्कतों के लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है। दरअसल, चाय का पानी बालों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। ये एक सस्ता, आसान और केमिकल-फ्री तरीका है, जिससे आप बिना महंगे प्रोडक्ट्स के अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।
तो बस इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे चाय के पानी का इस्तेमाल करें और इसके क्या-क्या फायदे हैं, ताकि आप भी इस प्राकृतिक नुस्खे से अपने बालों को मजबूत और स्वस्थ बना सकें।
इस्तेमाल करने का तरीका
सबसे पहले जान लेते हैं कि इस चाय के पानी का इस्तेमाल का तरीका क्या है तो इसके लिए सबसे पहले पानी में चाय पत्ती डालकर उसे अच्छी तरह से उबाल लें। जब इसमें रंग आ जाए और इसका कलर काला हो जाए तो इसे छानकर ठंडा होने दें। अब पानी ठंडा होने पर रुई की मदद से उसे बालों की जड़ों में लगाएं। 15-20 मिनट तक इसे ऐसे ही लगा रहने दें, फिर हल्के शैंपू से धो लें। इसके इस्तेमाल से आपको क्या-क्या फायदे मिलेंगे, आइए अब इस बारे में जानते हैं।
1. बढ़ेगी बालों की चमक
चाय के पानी में पाए जाने वाले तत्व बालों की चमक को बढ़ाने में आपकी मदद करेंगे। ये तब बेहद काम आएगा, जब आपके बाल काफी ज्यादा डल दिखने लगे हैं, जैसा कि बारिश के मौसम में होना बेहद ही सामान्य है।
2. डैंड्रफ खत्म करता है
अगर आपके सिर में रूसी जमा हो रही है तो भी आप इस काले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए चाय की पत्ती वाले पानी को रुई से अपनी स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बालों को धो लें। दो से तीन बार ऐसा करने पर आपको असर दिखेगा, क्योंकि काले पानी में एंटीफंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को कम करते हैं।
3. बालों की ग्रोथ बढ़ाता है
यदि आपके बालों की ग्रोथ रुकी हुई है तो भी आप इस काले पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों की जड़ों को पोषण देते हैं जिससे बाल जल्दी बढ़ते हैं। गंजेपन का शिकार हो रहे लोग भी एक बार ये नुस्खा ट्राई कर सकते हैं।
4. हेयर फॉल को थामेगा
इस काले पानी के नियमित इस्तेमाल से हेयर फॉल की दिक्कत से भी आपको छुटकारा मिलेगा। दरअसल, काले पानी में मौजूद टैनिन बालों के रोमों को मजबूत करते हैं और बालों के गिरने की समस्या को कम करते हैं।
