इस साल ईद के मौके पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। इनमें ‘धुरंधर 2’ और यश अभिनीत ‘टॉक्सिक’ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा है। इसी बीच मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ भी ईद पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है।
कब रिलीज होगी ‘धमाल 4’?
फिल्म ‘धमाल 4’ के लिए दर्शकों को अब थोड़ा और इंतजार करना होगा। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर कर नई रिलीज डेट की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी स्टारर ‘धमाल 4’ अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अखबार स्टाइल पोस्टर में हुआ ऐलान
मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान एक खास पोस्टर के जरिए किया है, जिसका डिजाइन अखबार की तर्ज पर रखा गया है। पोस्टर पर लिखा है—
‘धमाल टाइम्स’
हेडलाइन में लिखा है, ‘ब्रेकिंग न्यूज: धमाल 4 अब 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में आएगी। अब धमाल बोला है तो करना ही पड़ेगा।’
गौरतलब है कि दिसंबर में रिलीज हुई फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था और इसके बाद ‘धुरंधर 2’ के ऐलान से ईद 2026 पर बड़ी फिल्मों के क्लैश की चर्चा शुरू हो गई थी। इसी के चलते ‘धमाल 4’ की रिलीज डेट बदलने की अटकलें तेज हो गई थीं, जिन पर अब आधिकारिक मुहर लग गई है।
‘धमाल 4’ की स्टारकास्ट
धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त में एक बार फिर अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।
इसके अलावा फिल्म में रवि किशन विलेन की भूमिका में दिखेंगे। साथ ही संजय मिश्रा, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
