बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में शुमार अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। अपनी शादी की सिल्वर जुबली पर अक्षय कुमार ने पत्नी ट्विंकल को बेहद खास और मजेदार अंदाज में विश किया है। अभिनेता ने ट्विंकल का एक फनी वीडियो शेयर करते हुए उनके लिए दिल छू लेने वाला नोट लिखा है।
ट्विंकल का अजीबोगरीब वॉक वीडियो किया शेयर
अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर ट्विंकल खन्ना का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह स्लो मोशन में अनोखे अंदाज में चलते और डांस करते नजर आ रही हैं। वीडियो में ट्विंकल के मजेदार स्टेप्स देखने को मिलते हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ऊषा उत्थुप का मशहूर गाना ‘रंबा हो शंबा हो’ बज रहा है।
शादी के दिन सास की दी सलाह को किया याद
वीडियो के साथ शेयर किए गए नोट में अक्षय ने लिखा,
“जब 2001 में इसी दिन हमारी शादी हुई थी, तब उसकी मां ने मुझसे कहा था— बेटा, अजीबोगरीब हालात में भी हंसने के लिए तैयार रहना, क्योंकि वो बिल्कुल ऐसा ही करेगी। 25 साल हो गए और अब मुझे पता है कि मेरी सास कभी झूठ नहीं बोलती। उनकी बेटी तो सीधी चलना भी नहीं चाहती, वो जिंदगी नाचते-नाचते जीना पसंद करती है।”
अक्षय ने आगे लिखा कि ट्विंकल पहले दिन से लेकर 25वें साल तक उन्हें हंसाती रही हैं, सोचने पर मजबूर करती हैं और कभी-कभी थोड़ा परेशान भी कर देती हैं। पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा—
“मेरी प्यारी पत्नी टीना को शादी की सालगिरह मुबारक हो। 25 साल की मस्ती, जिसे हम दोनों प्यार करते हैं।”
17 जनवरी 2001 को हुई थी शादी
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने 17 जनवरी 2001 को शादी की थी। इससे पहले ट्विंकल एक इंटरव्यू में यह भी बता चुकी हैं कि शादी से पहले उन्होंने अक्षय की फैमिली की मेडिकल हिस्ट्री तक चेक करवाई थी, ताकि भविष्य को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हो सकें।
वर्कफ्रंट पर व्यस्त हैं अक्षय कुमार
काम की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। वह भारत में रियलिटी शो ‘व्हील्स ऑफ फॉर्च्यून’ को होस्ट करते नजर आएंगे। इसके अलावा इस साल उनकी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘भूत बंगला’, ‘वेलकम टू द जंगल’ और प्रियदर्शन के साथ फिल्म ‘हैवान’ शामिल हैं।
You May Also Like
ऐश्वर्या से तलाक की खबरों पर अभिषेक ने तोड़ी चुप्पी
एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने तलाक के सवाल पर अपनी शादी की अ...
READ MORE
बॉयफ्रेंड को भूली बिग बॉस की ओटीटी-3 विनर सना मकबूल
फेमस रियलटी शो बिग बॉस ओटीटी-3 की विनर और अपने करियर की ऊंचाइयां छू...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
