वेस्टइंडीज के खिलाफ अगले महीने की शुरुआत में होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को भारतीय टीम का एलान कर दिया। शुभमन गिल के नेतृत्व में टीम इंडिया दो अक्तूबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलती नजर आएगी। इस सीरीज के लिए चयन समिति ने यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल पर ओपनिंग के लिए भरोसा जताया है, जबकि नारायण जगदीशन को एक्स्ट्रा में रखा गया है। हालांकि, अभिमन्यू ईश्वरन को मौका नहीं मिला।
'हमें नहीं चाहिए'
30 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज अभिमन्यू ईश्वरन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए चुना गया था। इस दौरान उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। वहीं, वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया। इस विषय में जब चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'हमें घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तीसरे ओपनर की जरूरत नहीं है।' अभिमन्यू को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में खेलते देखा गया था। इस दौरान उन्होंने पहली पारी में 58 गेंदों में 44 रन बनाए थे। यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।
अगरकर ने की नीतीश की तारीफ
इस दौरान अगरकर ने नीतीश कुमार रेड्डी पर भरोसा जताया। 22 वर्षीय बल्लेबाज इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। चयन समिति के अध्यक्ष का मानना है कि नीतीश टीम को लचीलापन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा, 'नीतीश ने जिस तरह से गेंदबाजी की और दबाव में बल्लेबाजी की, उससे उन्होंने काफी आशाजनक प्रदर्शन किया। वह एक युवा खिलाड़ी है जो लगातार विकसित हो रहा है। वह काफी लचीलापन देता है।' अगरकर ने आगे कहा, 'यह दोनों टेस्ट मैचों के लिए एक टीम है। इसलिए वह दोनों के लिए उपलब्ध है। इंग्लैंड के बाद हमें काफी ब्रेक मिला था। वह पांचवां टेस्ट भी नहीं खेला था। एक महीने या पांच हफ्ते का ब्रेक रहा है।'
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
