भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को CEAT क्रिकेट रेटिंग अवॉर्ड्स 2025 में टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सैमसन ने अपनी अब तक की क्रिकेट जर्नी पर बातचीत की और हंसते-हंसते अपने संघर्ष और चुनौतियों का दर्द साझा किया।
सैमसन ने कहा कि हाल ही में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 वर्ष पूरे किए, लेकिन इस दौरान सिर्फ 40 मैच ही खेल पाए। उन्होंने बताया, "भारतीय टीम की जर्सी पहनकर किसी भी चीज़ के लिए 'ना' कहना संभव नहीं होता। चाहे मुझे नंबर 9 पर बल्लेबाजी करनी पड़े या लेफ्ट-आर्म स्पिन गेंदबाजी करनी पड़े, मैं हमेशा टीम की जरूरत के हिसाब से तैयार हूं। मैंने इसे पाने के लिए बहुत मेहनत की है और देश के लिए खेलकर मुझे गर्व है।"
30 वर्षीय बल्लेबाज ने अपने अंतरराष्ट्रीय सफर पर चर्चा करते हुए कहा, "10 साल पूरे होने के बावजूद मेरे नाम केवल 40 अंतरराष्ट्रीय मैच हैं। आंकड़े छोटे लग सकते हैं, लेकिन इन वर्षों में मुझे जो चुनौतियां पार करनी पड़ीं और जिस इंसान के रूप में मैं बना, उस पर मुझे गर्व है।"
संजू सैमसन ने 2015 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने भारत के लिए 16 वनडे और 49 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं, जिनमें उनके नाम क्रमशः 510 और 993 रन दर्ज हैं।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
