• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    December 03, 2025

    रोहित शर्मा की मौजूदगी में BCCI ने पेश की टीम इंडिया की आधिकारिक विश्व कप जर्सी

    अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दी गई है। जर्सी का अनावरण भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान किया गया। लॉन्चिंग कार्यक्रम में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया शामिल हुए।

    खिताब बचाने उतरेगी टीम इंडिया

    भारत इस टूर्नामेंट में डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में उतरेगा। टीम इंडिया ने 2024 में दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता था।
    हालांकि रोहित शर्मा अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन जर्सी लॉन्च के दौरान उनकी मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया।

    भारत–श्रीलंका मिलकर करेंगे मेजबानी

    टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस टूर्नामेंट की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।

    • भारत में पांच स्थलों—दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और अहमदाबाद
    • श्रीलंका में तीन स्थलों—कोलंबो (आर प्रेमादासा, एसएससी) और कैंडी (पल्लेकेले)
      पर मैच खेले जाएंगे।

    चार ग्रुपों में बंटी सभी 20 टीमें

    इस बार विश्व कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप (ग्रुप A) में हैं।
    ग्रुप इस प्रकार हैं—

    • ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, अमेरिका, नीदरलैंड्स, नामीबिया
    • ग्रुप B: ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
    • ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
    • ग्रुप D: न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, यूएई

    Tags :
    Share :

    Top Stories