भारतीय वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर की हालत में अब सुधार हो रहा है। मंगलवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि स्टार बल्लेबाज की हालत अब स्थिर है और फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते वक्त वह चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
श्रेयस की हालत में सुधार
बीसीसीआई की तरफ से जारी किए गए दूसरे मेडिकल अपडेट में कहा गया, 'श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच (25 अक्तूबर) के दौरान पेट में जोरदार चोट लगी। इस ब्लंट इंजरी के कारण उनके स्प्लीन में कटाव हुआ, जिससे आंतरिक रक्तस्राव (इंटरनल ब्लीडिंग) शुरू हो गई। टीम के चिकित्सा दल ने तुरंत स्थिति की पहचान कर रक्तस्राव को नियंत्रित किया। वर्तमान में श्रेयस अय्यर की स्थिति स्थिर है और वे चिकित्सकीय निगरानी में हैं।'
बीसीसीआई ने आगे कहा, 'मंगलवार यानी आज दोबारा किए गए स्कैन में उनके स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण सुधार देखा गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम, सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श में, उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखेगी। श्रेयस अब स्वस्थ होने की राह पर हैं।'
कैसे चोटिल हुए श्रेयस?
यह घटना तब हुई जब तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान एलेक्स कैरी ने हर्षित राणा की गेंद पर ऊंचा शॉट खेला। बैकवर्ड प्वॉइंट पर खड़े अय्यर ने तेजी से दौड़ लगाई और सफलतापूर्वक कैच पकड़ा लिया, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनकी बाईं पसलियों पर जोरदार झटका लगा। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। उनके स्वास्थ्य में सुधार के आधार पर उन्हें दो से सात दिनों तक निगरानी में रखा जाएगा, क्योंकि रक्तस्राव के कारण संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ऐसा करना आवश्यक है।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
