• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    May 26, 2026

    पंजाब किंग्स की हार के बाद बवाल, अर्शदीप पर नस्लीय टिप्पणियों के आरोप भी लगे

    भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पंजाब किंग्स के IPL से बाहर होने के बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से 200 से ज्यादा पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रोफाइल फोटो भी बदल दी। टीम के लीग स्टेज से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा था।

    हालांकि, पोस्ट हटाने की असली वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर्फ 44 पोस्ट ही नजर आ रही हैं। डिलीट किए गए पोस्ट में विराट कोहली के साथ बनाई गई उनकी वायरल रील भी शामिल है। इस वीडियो में अर्शदीप मजाक में कोहली से कहते दिखे थे कि बड़ा टारगेट होता तो वह लगातार तीसरी सेंचुरी भी लगा देते। इस रील को 1.5 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिले थे।

    अर्शदीप हाल के दिनों में दो विवादों को लेकर भी चर्चा में रहे। एक लाइव स्ट्रीमिंग वीडियो में युजवेंद्र चहल ई-सिगरेट पीते नजर आए थे। वहीं एक अन्य वीडियो में तिलक वर्मा को लेकर की गई टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया था। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इसे नस्लीय टिप्पणी बताया था।

    इधर, BCCI की सोशल मीडिया गाइडलाइन को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब किंग्स मैनेजमेंट खिलाड़ियों को सोशल मीडिया कंटेंट को लेकर सख्त निर्देश देने की तैयारी में था।

    इस IPL सीजन में अर्शदीप का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने 14 मैचों में 14 विकेट लिए और 10 से ज्यादा की इकॉनमी से रन खर्च किए। वहीं पंजाब किंग्स प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही।

    Tags :
    Share :

    Top Stories