प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा को पत्र लिखा है। इसे लेकर चेतेश्वर पुजारा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में साझा किया है, जिसमें पुजारा ने लिखा- मुझे अपने सेवानिवृत्ति पर माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रशंसा पत्र प्राप्त करके सम्मानित महसूस हुआ। व्यक्त की गई हार्दिक भावनाओं के लिए मैं बहुत आभारी हूं। अपनी दूसरी पारी में कदम रखते हुए, मैं मैदान पर बिताई हर याद और मुझे मिले प्यार और प्रशंसा को संजोकर रखूंगा।
पीएम मोदी ने टेस्ट क्रिकेट में अभूतपूर्व योगदान को सराहा
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में लिखा- प्रिय चेतेश्वर, मुझे क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने के आपके निर्णय के बारे में पता चला। इस घोषणा के बाद, प्रशंसकों और क्रिकेट जगत ने आपकी उल्लेखनीय उपलब्धियों की सराहना की है। मैं आपके शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। क्रिकेट के छोटे प्रारूपों के प्रभुत्व वाले दौर में, आप खेल के लंबे प्रारूप की खूबसूरती की याद दिलाते थे। आपके अडिग स्वभाव और लंबे समय तक एकाग्रता के साथ बल्लेबाजी करने की क्षमता ने आपको भारतीय बल्लेबाजी क्रम का आधार बनाया।
आपका शानदार क्रिकेट करियर, खासकर विदेशी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में, उल्लेखनीय कौशल और दृढ़ संकल्प के क्षणों से भरा पड़ा है। उदाहरण के लिए, प्रशंसक ऑस्ट्रेलिया में हुए टेस्ट जैसे मौकों को हमेशा याद रखेंगे, जब आपने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की पहली ऐतिहासिक सीरीज जीत की नींव रखी थी! सबसे शक्तिशाली गेंदबाजी आक्रमणों में से एक के खिलाफ डटे रहकर, आपने दिखाया कि टीम के लिए जिम्मेदारी उठाना क्या मायने रखता है।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
