एशिया कप का आगाज हो चुका है। भारत आज अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ मैच से करेगा। यूं तो सूर्यकुमार यादव एंड कंपनी के सामने टिकना किसी भी टीम के लिए आसान काम नहीं है लेकिन यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कहा है कि उनकी टीम भारत को चुनौती देने के लिए तैयार है। यह मैच यूएई के खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका होगा, जहां उन्हें विश्वस्तरीय खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने का अनुभव मिलेगा।
0मुकाबले से पहले यूएई के कप्तान मोहम्मद वसीम ने कहा कि उनकी टीम पूरी तरह तैयार है और घरेलू हालात का फायदा उठाने की कोशिश करेगी। उन्होंने कहा, 'हम इस मैच को किसी बड़ी चुनौती की तरह नहीं देखेंगे। हमारे लिए सभी मुकाबले एक जैसे हैं। हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं और गर्मी में भी जमकर अभ्यास किया है। मैच वाले दिन हम अपनी योजना पर अमल करेंगे, बाकी नतीजा खेल पर निर्भर करेगा।'
यूएई को हाल ही में मिली थी हार
हाल ही में यूएई ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के खिलाफ एक त्रिकोणीय सीरीज खेली थी, जिसमें उन्हें सभी मैचों में हार का सामना करना पड़ा। हालांकि आखिरी मैच में वे अफगानिस्तान से केवल चार रन से पीछे रह गए थे। भारतीय बल्लेबाजों और स्टार खिलाड़ियों के खिलाफ रणनीति पर पूछे जाने पर वसीम ने कहा कि उन्होंने किसी एक खिलाड़ी के लिए अलग योजना नहीं बनाई है।
उन्होंने आगे कहा, 'हमने पूरी भारतीय बल्लेबाजी इकाई को ध्यान में रखते हुए प्लान तैयार किया है। उनका जो गेंदबाज विकेट लेने में माहिर है, उसके सामने सावधानी से खेलेंगे और जहां मौका मिलेगा, वहां आक्रामक रवैया अपनाएंगे। अगर पिच मददगार रही तो स्पिनरों की भूमिका और अहम हो सकती है।'
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
