French Open में डिफेंडिंग चैंपियन Coco Gauff ने कार हादसे के बावजूद शानदार जीत दर्ज कर दूसरे दौर में जगह बना ली। मंगलवार को रोलां गैरों पहुंचते समय उनकी कार एक पोल से टकरा गई थी, हालांकि हादसे में उन्हें चोट नहीं आई। इसके बाद उन्हें टैक्सी से स्टेडियम पहुंचना पड़ा।
22 वर्षीय गॉफ ने पहले दौर में अपनी ही देश की टेलर टाउनसेंड को सीधे सेटों में 6-4, 6-0 से हराया। मैच के बाद गॉफ ने कहा कि दिन काफी घटनाओं से भरा रहा, जिससे मैच का दबाव कम महसूस हुआ। गॉफ पिछले साल फ्रेंच ओपन चैंपियन रही थीं।
वहीं वर्ल्ड नंबर-1 Aryna Sabalenka ने भी शानदार शुरुआत की। उन्होंने स्पेन की जेसिका बुजास मानेइरो को 6-4, 6-2 से हराया। यह जीत पिछले 16 महीनों में उनका 30वां ग्रैंड स्लैम मुकाबला जीतना रहा। इस मामले में उनसे आगे सिर्फ Jannik Sinner और Carlos Alcaraz हैं, जिन्होंने 31-31 मैच जीते हैं।
महिला एकल के अन्य मुकाबले में Naomi Osaka ने जर्मनी की लौरा सीजमंड को 6-3, 7-6 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया। अब उनका सामना क्रोएशिया की डोना वेकिक से होगा।
पुरुष एकल में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब ऑस्ट्रेलिया के एडम वॉल्टन ने Daniil Medvedev को पांच सेट तक चले मुकाबले में 6-2, 1-6, 6-1, 1-6, 6-4 से हरा दिया। वॉल्टन को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली थी।
इसके अलावा यूनान के Stefanos Tsitsipas भी दूसरे दौर में पहुंच गए, जबकि फ्रांस के 17 वर्षीय मोइज कुआमे ने अनुभवी मारिन सिलिच को हराकर ग्रैंड स्लैम करियर की यादगार शुरुआत की।
You May Also Like
Paris Olympic 2024: मनु भाकर ने बनाया इतिहास, एक ही ओलंपिक में दो मेड...
Paris Olympic 2024: पेरिस ओलंपिक में भारत की निशानेबाज मनु भाकर ने दूसरा कांस्य पदक जीत कर इतिहास...
READ MORE
पेरिस ओलिंपिक की टैली में चीन नंबर.1 गोल्ड समेत जीते 90 मेडल<...
पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में चीन ने 39 गोल्ड, 27 सिल्वर और 24 ब्रॉ...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
