• Home
  • India
  • Rajasthan
  • Alwar
  • Politics
  • SPORTS
  • ECONOMY
  • Science & Tech
  • Jobs
  • HEALTH
  • Bollywood
  • blog
    September 09, 2025

    अफगानिस्तान की steady शुरुआत: 50 रन पार, सेदिकुल्लाह और मोहम्मद नबी क्रीज पर कायम

    अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अबु धाबी में खेला जा रहा है। इस मैच से ही एशिया कप 2025 की शुरुआत हुई है। अफगानिस्तान ने हांगकांग के खिलाफ 50 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती झटकों के बाद सेदिकुल्लाह और नबी ने टीम की पारी को संभाला जिससे अफगानिस्तान ने सात ओवर की समाप्ति के बाद दो विकेट पर 56 रन बनाए।

    इस मैच में हालांकि, अफगानिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 26 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए। अफगानिस्तान को रहमानुल्लाह गुरबाज के रूप में पहला झटका लगा जो पांच गेंदों पर एक छक्के की मदद से आठ रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद इब्राबिम जादरान भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। हांगकांग को शुरुआती सफलता आयुष शुक्ला ने दिलाई। रहमानुल्लाह ने सेदिकुल्लाह अटल के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश की, लेकिन खुद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके। इसके बाद अतीक इकबाल ने जादरान को विकेटकीपर जीशान अली के हाथों कैच कराया।

    अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। अफगानिस्तान के लिए सेदिकुल्लाह अटल और रहमानुल्लाह गुरबाज ने पारी की शुरुआत की, लेकिन यह सलामी जोड़ी बड़ी साझेदारी नहीं कर सकी। कागजों पर भले ही अफगानिस्तान की टीम मजबूत नजर आ रही है, लेकिन हांगकांग की नजरें भी प्रभाव छोड़ने पर टिकी हुई है।

    Tags :
    Share :

    Top Stories