लैपटॉप या कंप्यूटर पुराना होने पर बैटरी बैकअप कम होने लगती है और उसमें कई तरह की परेशानियां आने लगती हैं। इस वजह से लोग पुराना लैपटॉप बेचकर नया खरीद लेते हैं। आजकल हर किसी के घर में एक पुराना लैपटॉप या कंप्यूटर पड़ा मिलता है, जिसे लोग कबाड़ में देने या बेचने का सोचते हैं। लेकिन ऐसा करने से पहले कुछ जरूरी स्टेप्स फॉलो करना बेहद जरूरी है, ताकि आपका निजी डेटा सुरक्षित रहे और आगे किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
सबसे पहले लें डेटा का बैकअप
पुराने सिस्टम को बेचने से पहले उसमें मौजूद डॉक्यूमेंट्स, फोटो, वीडियो और जरूरी फाइल्स का बैकअप लेना बेहद जरूरी है। इसके लिए क्लाउड स्टोरेज या एक्सटर्नल ड्राइव का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भविष्य में किसी जरूरी डेटा के खोने का डर नहीं रहेगा।
लाइसेंस्ड सॉफ्टवेयर करें ट्रांसफर
अगर आपके लैपटॉप या पीसी में पेड सॉफ्टवेयर इंस्टॉल हैं, तो उन्हें नए सिस्टम में ट्रांसफर कर लें। कई सॉफ्टवेयर जैसे Adobe Acrobat में डिएक्टिवेशन फीचर होता है, जिससे लाइसेंस आसानी से दूसरे डिवाइस में शिफ्ट किया जा सकता है। इससे आपको दोबारा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
स्टोरेज को करें पूरी तरह खाली
बैकअप लेने के बाद सिस्टम की स्टोरेज को पूरी तरह खाली करना बेहद जरूरी है। इसके लिए लैपटॉप या पीसी को रिसेट कर दें, ताकि आपके सारे पर्सनल डेटा और फाइल्स डिलीट हो जाएं. इससे डेटा लीक होने का खतरा खत्म हो जाएगा।
रिसाइकिल करना है बेहतर ऑप्शन
अगर आपका कंप्यूटर या लैपटॉप पूरी तरह खराब हो चुका है और इस्तेमाल के लायक नहीं है, तो उसे रिसाइकिल करना सबसे बेहतर तरीका है। कई स्टोर्स और सर्विस सेंटर्स पुराने गैजेट्स को रिसाइकिल करने की सुविधा देते हैं। इससे डिवाइस का सही तरीके से निपटान हो जाता है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
