अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर मानसखण्ड विज्ञान केंद्र में जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान जैव विविधता संरक्षण में स्थानीय समुदाय, खेती और वैज्ञानिक प्रयासों की भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत वैज्ञानिक डॉ. जी.सी.एस. नेगी ने की। उन्होंने जैव विविधता की वर्तमान स्थिति, पर्यावरणीय चुनौतियों और भविष्य में प्रकृति संरक्षण की आवश्यकता पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
मुख्य वक्ता डॉ. संदीप कुमार ने बताया कि अधिकांश कीट खेती और पर्यावरण के लिए लाभकारी होते हैं। उन्होंने फसलों की वृद्धि, मिट्टी की उर्वरता और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में कीटों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।
वहीं, डॉ. प्रियंका अधिकारी ने खेती में जैव उर्वरकों के बढ़ते उपयोग और उनके फायदों की जानकारी दी। इंजीनियर दीप चंद्र बिष्ट ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन और प्रकृति संरक्षण के लिए मधुमक्खी पालन को उपयोगी माध्यम बताया।
कार्यक्रम का समापन विज्ञान केंद्र परिसर में पौधारोपण के साथ हुआ। इसमें विभिन्न गांवों की महिलाओं, एसएसजे विश्वविद्यालय के शोध छात्र-छात्राओं, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य संस्थाओं से जुड़े करीब 80 लोगों ने भाग लिया।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
