टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल (Google) ने अपने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम्स की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए एक नया AI बग बाउंटी प्रोग्राम लॉन्च किया है। इस पहल के तहत अगर कोई शोधकर्ता या एक्सपर्ट कंपनी के AI टूल्स में गंभीर सुरक्षा खामी पकड़ लेता है, तो वह 30,000 अमेरिकी डॉलर (करीब 26 लाख रुपये) तक के इनाम का हकदार होगा।
किस तरह के बग पर मिलेगा इनाम?
गूगल के अनुसार, यह प्रोग्राम केवल वास्तविक सुरक्षा जोखिमों पर केंद्रित है। यानी ऐसे मामलों पर, जहां कोई हैकर AI सिस्टम को धोखे में डालकर निजी डेटा लीक करवाने या जुड़े स्मार्ट डिवाइस को कंट्रोल करने में सक्षम हो सकता है। उदाहरण के लिए, अगर कोई हमलावर AI असिस्टेंट को ऐसा आदेश दे कि वह किसी के ईमेल्स का सारांश बनाकर किसी और अकाउंट पर भेज दे या स्मार्ट होम सिस्टम से दरवाजा खोल दे, तो यह एक गंभीर सुरक्षा खामी मानी जाएगी।
हालांकि, यदि कोई यूजर सिर्फ मॉडल को गलत या अनुचित बातें कहने पर मजबूर कर देता है, तो उसे बग नहीं माना जाएगा। ऐसे मामलों को गूगल अपनी सामान्य सेफ्टी फीडबैक टीम के जरिए देखता है।
इन प्रोडक्ट्स में ढूंढना होगा बग
सबसे बड़े इनाम गूगल के फ्लैगशिप प्रोडक्ट्स जैसे Gmail, Google Drive, Gemini Apps और Search में मिलने वाले गंभीर बग्स के लिए रखे गए हैं। वहीं, NotebookLM या Jules जैसे अन्य टूल्स में पाई गई छोटी-मोटी खामियों पर अपेक्षाकृत कम इनाम मिलेगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में गूगल पहले ही AI सुरक्षा रिपोर्ट्स के लिए $4 लाख (करीब 3.3 करोड़ रुपये) तक का इनाम शोधकर्ताओं को दे चुका है।
AI सिक्योरिटी और बग हंटिंग के शौकीनों के लिए यह प्रोग्राम एक शानदार मौका साबित हो सकता है। जहां एक ओर इससे गूगल के सिस्टम और अधिक सुरक्षित होंगे, वहीं दूसरी ओर टेक्निकल रिसर्चर्स के लिए यह लाखों रुपये कमाने का कानूनी और सम्मानजनक रास्ता भी खुल जाता है।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
