नई दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े एआई इम्पैक्ट समिट में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की भागीदारी को लेकर बने असमंजस पर अब स्थिति साफ हो गई है। समिट की आधिकारिक वेबसाइट से उनका नाम अचानक हटने के बाद अटकलें तेज हो गई थीं, लेकिन गेट्स फाउंडेशन ने पुष्टि की है कि वह तय कार्यक्रम के अनुसार समिट में शामिल होंगे और 19 फरवरी को मुख्य भाषण देंगे।
सरकारी सूत्रों के हवाले से पहले यह खबर आई थी कि गेट्स समिट में शामिल नहीं होंगे, जिसके पीछे हाल में सामने आई ‘जेफ्री एपस्टीन फाइल्स’ से जुड़ी चर्चाओं को वजह माना जा रहा था। हालांकि फाउंडेशन ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि उनकी भागीदारी में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
समिट का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मुद्दे पर टिप्पणी करने से बचते हुए इसे व्यक्तिगत पसंद बताया। वहीं उन्होंने एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग के न आने की वजह ‘अनिवार्य कारण’ बताई और कहा कि कंपनी ने अपने वरिष्ठ प्रतिनिधि को भेजा है।
गौरतलब है कि जेफ्री एपस्टीन से जुड़े पुराने रिकॉर्ड्स में बिल गेट्स का नाम चर्चा में आया था, हालांकि उन पर किसी भी तरह के गलत कार्य का आरोप नहीं है और उनके प्रवक्ता इन दावों को पहले ही निराधार बता चुके हैं।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
