आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई बेहतर करियर और संतुलित जीवन चाहता है, लेकिन बदलाव की शुरुआत कैसे हो? लेखक और आंत्रप्रेन्योर डेरियस फरू की किताब ‘छोटी-छोटी आदतों से लाएं बड़े बदलाव’ इसी सवाल का आसान और व्यावहारिक जवाब देती है। यह किताब उनकी चर्चित पुस्तक ‘द रोड टू बेटर हैबिट्स’ का हिंदी अनुवाद है।
109 पेजों की इस किताब में लेखक ने बताया है कि जिंदगी बदलने के लिए किसी बड़े चमत्कार की नहीं, बल्कि छोटी-छोटी आदतों की जरूरत होती है। फरू का मानना है कि इंसान वही बनता है, जो वह रोज करता है। इसलिए सफलता पाने के लिए रोजमर्रा की आदतों में सुधार जरूरी है।
किताब में लेखक सलाह देते हैं कि सभी बुरी आदतों को एक साथ छोड़ देना चाहिए और फिर एक-एक करके अच्छी आदतें अपनानी चाहिए। उनका कहना है कि अगर रोज दौड़ना चाहते हैं तो शुरुआत सिर्फ जूते पहनकर दरवाजे तक जाने से करें। अगर पढ़ने की आदत डालनी है तो पहले दिन सिर्फ एक पैराग्राफ पढ़ें। छोटी शुरुआत दिमाग में सफलता की भावना पैदा करती है और निरंतरता बनाए रखती है।
डेरियस फरू ने अपनी किताब में प्रोग्रेस ट्रैक करने और असफल होने पर खुद को दोषी न मानने की सलाह भी दी है। लेखक के मुताबिक एक दिन की चूक को पूरी असफलता नहीं मानना चाहिए, बल्कि तुरंत दोबारा ट्रैक पर लौट आना चाहिए।
पेंगुइन द्वारा प्रकाशित इस किताब का हिंदी अनुवाद अंजलि तिवारी ने किया है और इसकी कीमत 250 रुपए है। यह किताब उन लोगों के लिए उपयोगी मानी जा रही है, जो अपनी लाइफस्टाइल में अनुशासन, फोकस और सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
फिल्म वर्कर्स एसोसिएशन का सख्त कदम: बिना परमिशन रणवीर सिंह की शूटिंग नहीं होगी
- Author
- May 26, 2026
-
आदतों की ताकत पर खास किताब: धीरे-धीरे बदलें रूटीन, खुद बदल जाएगी जिंदगी
- Author
- May 26, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
