मैसेजिंग एप टेलीग्राम (Telegram) का इस्तेमाल भारत समेत कई देशों में किया जाता है। इंस्टैंग मैसेजिंग की दुनिया में यह एप व्हाट्एप जितना तो पॉपुलर नहीं हो पाया, लेकिन इसकी कई अलग खासियतों के वजह से लोग इसका भी जमकर इस्तेमाल करते हैं। टेलीग्राम मैसेजिंग सर्विस में अपने यूजर्स को पूरी तरह इनक्रिप्शन देने का दावा करता है। यह मैसेजिंग एप खुद को सुरक्षित और प्राइवेसी-फ्रेंडली बताता है, लेकिन कई देशों ने इसे बैन कर दिया है। सरकारों का तर्क है कि इस एप का इस्तेमाल प्रदर्शन, असहमति और आपत्तिजनक कंटेंट फैलाने में होता है। आइए जानते हैं उन 5 देशों के बारे में जहां टेलीग्राम को बैन किया गया है।
चीन (China)
2015 से चीन में टेलीग्राम पर रोक है। दरअसल, मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और वकीलों ने सरकार के खिलाफ संगठित होने के लिए इसका इस्तेमाल किया। इसके बाद प्रशासन ने “राष्ट्रीय सुरक्षा” का हवाला देते हुए एप को बैन कर दिया।
ईरान (Iran)
ईरानी सरकार ने 2018 में टेलीग्राम को बैन कर दिया। यहां यह एप सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला प्लेटफॉर्म था। सरकार ने इसे विरोध प्रदर्शनों और “अनैतिक कंटेंट” फैलाने का जरिया बताते हुए ब्लॉक कर दिया।
वियतनाम (Vietnam)
2025 में वियतनाम ने टेलीग्राम को “राज्य विरोधी दस्तावेज” और “गलत जानकारी” फैलाने का आरोप लगाकर बैन किया। हालांकि बाद में प्रतिबंध हटा लिया गया और इसकी सेवाएं फिर से शुरू कर दी गईं।
पाकिस्तान (Pakistan)
पाकिस्तान समय-समय पर टेलीग्राम को ब्लॉक करता रहा है। इसकी मुख्य वजह स्थानीय कंटेंट नियमों का पालन न करना और सुरक्षा चिंताएं बताई जाती हैं।
थाईलैंड (Thailand)
2020 में थाईलैंड ने टेलीग्राम को प्रतिबंधित कर दिया था। एप पर सरकार विरोधी प्रदर्शनों को संगठित करने के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में बैन हटा लिया गया और अब यह वहां उपलब्ध है।
You May Also Like
इसरो ने SSLV के तीसरे चरण का सफलतापूर्वक किया प्रक्षेपण
इसरो के उपग्रह SSLV-D3/EOS-08 मिशन का उद्देश्य SSLV वाहन प्रणालियों...
READ MORE
सुजलॉन एनर्जी के शेयरहोल्डर्स को लेकर आया एक और अपडेट
शेयर बाजार में तेज एक्शन देखने को मिल रहा है, बाजार की हलचल में चुनि...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
