राजस्थान में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर लगा बैन जल्द हट सकता है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को होने वाली कैबिनेट और मंत्रिपरिषद की बैठक में इस मुद्दे पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। भाजपा विधायकों की ओर से लगातार तबादलों पर लगी रोक हटाने की मांग उठाई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार कई विधायकों ने मुख्यमंत्री को फीडबैक दिया है कि ट्रांसफर बैन हटाने से राजनीतिक तौर पर फायदा मिलेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक के बाद प्रशासनिक सुधार विभाग इस संबंध में सर्कुलर जारी कर सकता है।
कैबिनेट बैठक में पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले ही अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर चुके हैं। अब सरकारी विभागों में भी ईंधन बचत और गैर जरूरी खर्चों में कटौती को लेकर नए निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
सरकार वर्चुअल बैठकों को बढ़ावा देने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ज्यादा इस्तेमाल और सप्ताह में एक दिन ‘नो व्हीकल डे’ लागू करने जैसे प्रस्तावों पर विचार कर सकती है। इसके साथ ही सरकारी विभागों में मितव्ययता को लेकर वित्त विभाग की ओर से नया सर्कुलर जारी होने की भी संभावना है।
दरअसल, उत्तर प्रदेश सरकार पहले ही फ्यूल बचत के लिए कई फैसले लागू कर चुकी है। वहां सरकारी बैठकों का बड़ा हिस्सा वर्चुअल किया गया है और अधिकारियों व कर्मचारियों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट, ई-व्हीकल और साइकिल के इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
बातचीत से निकला समाधान: SBI कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल फिलहाल टली
- Author
- May 24, 2026
-
टॉप-10 कंपनियों में बढ़ी चमक: रिलायंस, TCS और ICICI बैंक ने जोड़े हजारों करोड़
- Author
- May 24, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
