राजस्थान में यमुना जल समझौते को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। एक ओर कांग्रेस लगातार सरकार पर हमलावर है, वहीं अब जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर कड़ा पलटवार किया है।
डोटासरा के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए रावत ने कहा कि डोटासरा यह स्पष्ट करें कि क्या वे वास्तव में शेखावाटी के लिए पानी चाहते हैं या सिर्फ नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की नीयत यमुना जल समझौते को लेकर हमेशा संदेहास्पद रही है, और सत्ता में रहते हुए भी कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में “एक भी पत्र तक नहीं लिखा।”
“संयुक्त टास्क फोर्स बना दी गई है”
मंत्री रावत ने कहा कि वर्तमान सरकार ने शेखावाटी में यमुना जल लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में समझौते का रास्ता साफ किया गया है। इसके लिए संयुक्त टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो परियोजना को तेजी से आगे बढ़ा रही है।
उन्होंने दावा किया कि सरकार इस योजना को जल्द पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कांग्रेस पर ERCपी परियोजना लटकाने का आरोप
रावत ने कांग्रेस पर ईआरसीपी परियोजना को वर्षों तक लंबित रखने का भी आरोप लगाया। उनका कहना था कि पिछली सरकार ने परियोजना को लटकाया-बटकाया, जबकि वर्तमान सरकार इसे धरातल पर उतारने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है।
विवाद लगातार गर्म
यमुना जल समझौते को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार बयानबाज़ी चल रही है। विधानसभा के पिछले सत्र में भी इस मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ था और अब सड़क से सदन तक यह सियासी टकराव और तेज हो गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
