अजमेर में एक बिजनेसमैन को वॉट्सऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगकर जान से मारने की धमकी देने वाले लॉरेंस गैंग से जुड़े चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। धमकी देने का मास्टरमाइंड फिलहाल झारखंड की जेल में बंद बताया जा रहा है, जबकि उसके गुर्गों को अजमेर पुलिस ने दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में भूपेन्द्र सिंह खरवा (33), दीपक सिंह उर्फ दीपसा (29), राहुल सिंह (20) और नरेन्द्र सिंह गहलोत उर्फ मोनू (36) शामिल हैं। एडिशनल एसपी हिमांशु जांगिड़ के अनुसार, चारों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जांच में सामने आया कि भूपेन्द्र सिंह खरवा लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ है और उस पर गैंग के शूटरों को हथियार मुहैया कराने के आरोप हैं। वह 2017 में अफीम तस्करी के मामले में फरीदकोट (पंजाब) जेल में बंद था, जहां उसकी मुलाकात लॉरेंस बिश्नोई से हुई। इसके बाद से वह लॉरेंस के नाम पर अवैध वसूली करने लगा। उसके साथियों पर बिहार और राजस्थान में फायरिंग और रंगदारी के केस दर्ज हैं।
क्या है पूरा मामला
पीड़ित बिजनेसमैन यशवंत शर्मा (58) ने पुलिस को बताया कि माखुपुरा औद्योगिक क्षेत्र में उनकी श्री भगवती मशीन टूल्स नाम से फैक्ट्री है। 29 नवंबर को उन्हें एक अनजान नंबर से वॉट्सऐप कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उसी नंबर से धमकी भरे मैसेज आने लगे।
मैसेज में लिखा था कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सीधे सीने में गोली मार दी जाएगी, या फिर परिवार के किसी सदस्य को निशाना बनाया जाएगा। बदमाशों ने यह भी लिखा कि उन्होंने बिजनेस से काफी पैसा कमा लिया है और अब उनकी बारी है। लगातार धमकियों से डरे बिजनेसमैन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और सुरक्षा की मांग की।
शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जेल में बंद मास्टरमाइंड की भूमिका की भी जांच की जा रही है और जल्द ही उससे जुड़े और खुलासे हो सकते हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
