सितंबर का यह सप्ताह राजस्थान सरकार और प्रशासन के लिए बेहद व्यस्त रहने वाला है। वजह है एक के बाद एक वीवीआईपी दौरे। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को बांसवाड़ा में राजस्थान के दौरे पर आएंगे। वहां वे देश का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा केंद्र और कई स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में सीएम भजनलाल शर्मा, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव और उनकी कैबिनेट के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।
इसके दो दिन बाद, 27 सितंबर को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जयपुर दौरे पर आएंगी। उनके दौरे का उद्देश्य हाल ही में लागू किए गए GST 2.0 और उससे जुड़े निर्णयों को लेकर प्रोफेशनल्स और आम जनता में जागरूकता बढ़ाना है। वे CA, CS, डॉक्टर्स और अन्य पेशेवर वर्ग से संवाद करेंगी। यह कार्यक्रम "नेक्स्ट जेन GST अभियान" का हिस्सा है, जिसे बीजेपी देशभर में चला रही है।
वित्त मंत्री के संवाद कार्यक्रम के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि नई कर नीति की बारीकियों को जमीनी स्तर तक पहुँचाया जा सके और लोग इसके लाभ से जुड़ सकें।
राजस्थान सरकार दोनों वीवीआईपी दौरों की तैयारियों में जुटी हुई है और प्रशासन अलर्ट मोड पर है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
