विधायक निधि कोष के उपयोग में कथित गड़बड़ी और कमीशन मांगने के मामले में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने करौली के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) और नागौर जिले के मूंडवा क्षेत्र के एसीबीईओ को सस्पेंड कर दिया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
करौली के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा) को सस्पेंड करने के आदेश संयुक्त शासन सचिव की ओर से जारी किए गए, जबकि नागौर जिले के मूंडवा क्षेत्र के एसीबीईओ को माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने सोमवार देर शाम निलंबित किया।
दरअसल, दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में करौली के जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारम्भिक शिक्षा मुख्यालय) पुष्पेंद्र कुमार शर्मा और मूंडवा के एसीबीईओ कैलाश राम पर विधायक निधि के तहत वर्क ऑर्डर जारी करने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन मांगने के आरोप सामने आए थे। स्टिंग सामने आने के बाद राज्य सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने एसीबीईओ कैलाश राम को निलंबित करने के आदेश जारी किए। वहीं, जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को पहले एपीओ (Awaiting Posting Order) किया गया था, इसके बाद संयुक्त शासन सचिव की ओर से उनके निलंबन के औपचारिक आदेश जारी किए गए।
निलंबन अवधि के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा का मुख्यालय बीकानेर स्थित निदेशालय निर्धारित किया गया है, जबकि मूंडवा के एसीबीईओ कैलाश राम का निलंबन कालीन मुख्यालय बाड़मेर रखा गया है। विभाग ने साफ किया है कि मामले की विस्तृत जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
