एमएलए फंड में कमीशन मांगने के आरोपों से जुड़े मामले में विधानसभा की सदाचार समिति ने तीनों विधायकों को एक बार फिर पूछताछ के लिए तलब किया है। समिति ने नोटिस जारी कर 6 जनवरी को विधानसभा में पेश होने के निर्देश दिए हैं।
सदाचार समिति ने खींवसर से भाजपा विधायक रेवंतराम डांगा, हिंडौन से कांग्रेस विधायक अनिता जाटव और बयाना से निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को एक ही दिन पूछताछ के लिए बुलाया है।
इसके अलावा, मई में रिश्वत लेते हुए एसीबी द्वारा गिरफ्तार बीएपी विधायक जयकृष्ण पटेल को भी सदाचार समिति ने 7 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब किया है। समिति ने उनके मामले की जांच कर रहे एसीबी के जांच अधिकारी को भी बुलाया है।
19 दिसंबर को हो चुकी है पूछताछ
सदाचार समिति ने इससे पहले 19 दिसंबर को भी तीनों विधायकों को विधानसभा तलब कर वन-टू-वन पूछताछ की थी। उस दौरान कमीशन मांगने से जुड़े सवालों पर तीनों विधायक अपनी बेगुनाही के पुख्ता सबूत पेश नहीं कर पाए थे। इसके बाद उन्होंने दस्तावेज और साक्ष्य जुटाने के लिए समय मांगा था।
रेवंतराम डांगा ने 15 दिन, अनिता जाटव ने 7 दिन और ऋतु बनावत ने 10 दिन का समय मांगा था, जिसे समिति ने मंजूर किया था।
एफएसएल जांच के लिए भेजा जा सकता है स्टिंग वीडियो
सदाचार समिति के सभापति कैलाश वर्मा ने बताया कि समिति लगातार बैठकों के जरिए मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि विधायकों को पूरे दस्तावेज, रिपोर्ट और ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों के साथ पेश होने को कहा गया है।
वर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि विधायक स्टिंग वीडियो को लेकर आवाज या एडिटिंग पर सवाल उठाते हैं, तो जरूरत पड़ने पर वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भी भेजा जा सकता है। फिलहाल इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।
बजट सत्र से पहले आ सकती है रिपोर्ट
विधानसभा का बजट सत्र जनवरी के अंत में शुरू होना है। सदाचार समिति 6 और 7 जनवरी की पूछताछ के बाद सभी तथ्यों का अध्ययन कर बजट सत्र से पहले अपनी रिपोर्ट तैयार कर सकती है। यदि समिति जवाबों से संतुष्ट नहीं हुई, तो विधायकों को दोबारा नोटिस जारी किए जा सकते हैं। उसके बाद अंतिम रिपोर्ट पेश की जाएगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
