भरतपुर में बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर वारदात की साजिश रचने वाले कुख्यात बदमाश विनोद पथैना समेत 7 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुक्रवार को पेशी के दौरान विनोद पथैना लंगड़ाते हुए कोर्ट पहुंचा, जहां पुलिसकर्मी उसे सहारा देकर अंदर ले गए।
मथुरा गेट थाना पुलिस ने गुरुवार रात थाना क्षेत्र की एक होटल में दबिश देकर गैंग को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद पथैना, केशव, अशोक, घनश्याम, जितेंद्र, गंगासहाय और हाकिम शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गैंग राजस्थान और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वारदात कर चुकी है।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी होटल में बैठकर जमीनों पर कब्जा करने और बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। होटल संचालक जगदीश भी गैंग का सदस्य बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है। उसकी तलाश जारी है।
मथुरा गेट थाना अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि विनोद पथैना से एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, एक तलवार, कारतूस रखने का होल्स्टर और एक बुलेट प्रूफ जैकेट बरामद की गई है। आरोपी खुद की सुरक्षा के लिए बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था। वहीं केशव के पास से भी एक देसी कट्टा मिला है। मौके से बेशकीमती जमीनों के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार विनोद गांव पथैना का रहने वाला है। उसके पिता रिटायर्ड पुलिस अधिकारी थे, लेकिन गलत संगत और अपराध की दुनिया में जाने के कारण परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। विनोद पर रंगदारी और फायरिंग समेत कई मामले दर्ज हैं। करीब तीन साल पहले उसकी गैंग ने जिम के बाहर एक कारोबारी के पैर में गोली मारी थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
वहीं विनोद के वकील विवेक हथैनी ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि पुलिस कस्टडी में उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह लंगड़ाकर चल रहा है। उन्होंने वीडियोग्राफी के साथ दोबारा मेडिकल करवाने की मांग की है। हालांकि पुलिस का कहना है कि दबिश के दौरान भागते समय विनोद का पैर मुड़ गया था, जिससे उसे चोट लगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
