एआई से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ा गया
जयपुर वेस्ट पुलिस ने साइबर अपराध के एक गंभीर मामले में एआई तकनीक का दुरुपयोग कर युवती की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास से पकड़ा गया।
डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि 17 मई को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपने और परिवार के फोटो-वीडियो साझा करती है। इसी का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल कर फर्जी सोशल मीडिया ग्रुप बनाए तथा फोटो एडिट कर अश्लील तस्वीरें तैयार कर परिचितों को भेजना शुरू कर दिया।
शिकायत के अनुसार आरोपी युवती और उसके परिवार के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करता था, वीडियो कॉल करने का दबाव बनाता था और ब्लैकमेल भी कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। साइबर जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान श्रीगंगानगर निवासी 25 वर्षीय निर्मल सिंह के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने हिंदूमलकोट थाना पुलिस के सहयोग से उसकी तलाश शुरू की।
पुलिस ने करीब 7 से 8 किलोमीटर तक पीछा कर आरोपी को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास से डिटेन किया। पूछताछ के बाद 27 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
