बेंगलुरु से जयपुर आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री को उड़ान के दौरान सिगरेट पीते हुए पकड़ा गया। स्टाफ को टॉयलेट से धुएं और गंध आने पर शक हुआ, जांच करने पर यात्री को सिगरेट पीते पाया गया।
फ्लाइट में मचा हंगामा
फ्लाइट अटेंडेंट ने तुरंत उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन यात्री ने विरोध करना शुरू कर दिया। यह घटना रविवार शाम एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2986 में हुई। विमान शाम 5:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
CISF की मदद से पकड़ा गया आरोपी
एयरलाइन सिक्योरिटी टीम ने तुरंत कैप्टन को जानकारी दी और CISF की सहायता से आरोपी यात्री को जयपुर एयरपोर्ट पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने यात्री से पूछताछ शुरू कर दी है।
डीजीसीए को भेजी जाएगी रिपोर्ट
विमान में सिगरेट पीना विमानन सुरक्षा अधिनियम के तहत गंभीर अपराध है। एयरलाइन की ओर से इस घटना की रिपोर्ट डीजीसीए (DGCA) को भेजी जाएगी ताकि आरोपी यात्री पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। साथ ही, जांच में यह भी देखा जाएगा कि सिगरेट विमान में कैसे पहुंची।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
