उदयपुर जिले के सायरा कस्बे में शुक्रवार को हुए किराएदार की हत्या के विरोध में शनिवार को भारी विरोध प्रदर्शन जारी है। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के नेतृत्व में सायरा कस्बे को पूरी तरह बंद करा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने सायरा से रणकपुर और भानपुरा जाने वाले मार्गों को जाम कर दिया है। बड़ी संख्या में लोग सायरा बस स्टैंड पर धरने पर बैठे हुए हैं।
प्रदर्शन कर रहे लोग मृतक के परिवार को ₹51 लाख रुपए का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, और आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सुरेश मेहता और सायरा थानाधिकारी किशोर सिंह शक्तावत पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं और लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान टायर जलाकर रोष व्यक्त किया गया।
क्या है पूरा मामला?
शुक्रवार, 12 सितंबर को सूरजपोल थाना क्षेत्र में अस्थल मंदिर के पास मकान मालिक दिनेश बंसल ने बिजली बिल को लेकर विवाद में अपने किराएदार नरपत सिंह पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में नरपत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि दिनेश बंसल ने पहले किराएदार का बिजली कनेक्शन काट दिया था। इस पर जब नरपत सिंह ने आपत्ति जताई तो कहासुनी बढ़ गई और झगड़ा जानलेवा हमले में बदल गया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
करणी सेना का आरोप और चेतावनी
करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन सिंह ने कहा कि आरोपी दिनेश बंसल को स्थानीय लोग पहले से ही मानसिक रूप से अस्थिर बता रहे थे। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि आरोपी पांच महीने पहले नकली पिस्टल लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गया था, लेकिन प्रशासन और परिवार वालों ने उसकी मानसिक स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
