वृंदावन (मथुरा) के प्रसिद्ध कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय 5 दिसंबर को जयपुर में शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। उनकी शादी हरियाणा के यमुनानगर की शिप्रा के साथ संपन्न हुई। दुल्हन गोल्डन शेड वाली चमकदार साड़ी में बेहद आकर्षक नजर आईं।
शादी से जुड़े समारोह 4 और 5 दिसंबर को जयपुर में आयोजित हुए, जिनमें भात, मेहंदी, फेरे और आशीर्वाद सहित सभी पारंपरिक रस्में शामिल रहीं। इससे पहले 3 दिसंबर को वृंदावन में निकासी निकाली गई थी।
मेहंदी में शिप्रा ने खुद सजाए इंद्रेश के हाथ
4 दिसंबर को हुए मेहंदी समारोह में दुल्हन शिप्रा ने खुद इंद्रेश उपाध्याय को मेहंदी लगाई। इस कार्यक्रम में मशहूर सिंगर बी प्राग भी पहुंचे और डांस करते नजर आए, जिससे माहौल और भी खुशनुमा हो गया।
फेरों में धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी
फेरे के दौरान बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री भी समारोह में मौजूद रहे। वे इंद्रेश उपाध्याय के पीछे बैठे नजर आए और पूरे समय दुल्हा पक्ष के दोस्तों की तरह हंसी-मजाक करते रहे।
पूरी शादी को दैनिक भास्कर ने वीडियो के माध्यम से विस्तार से कवर किया।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
