धनतेरस के मौके पर शनिवार को प्रतापगढ़ शहर और ग्रामीण इलाकों के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही प्रमुख बाजारों, सर्राफा गलियों और मॉलों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक रूप से शुभ मानी जाने वाली खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस बार लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के साथ-साथ आर्टिफिशियल ज्वेलरी और फैशन एक्सेसरीज में भी खूब रुचि दिखाई। महिलाएं नई डिजाइन और किफायती रेंज की ज्वेलरी खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ पड़ीं।
कपड़ा और रेडीमेड परिधान की दुकानों पर भी दिनभर खरीदारों की भीड़ रही। दुकानदारों ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए ‘बाय वन गेट वन’ और विशेष छूट जैसी योजनाएं चलाईं। त्योहारी ऑफर्स का फायदा उठाने के लिए लोग देर शाम तक खरीदारी करते नजर आए।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी बिक्री में उछाल देखने को मिला। धनतेरस पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की बुकिंग और डिलीवरी दोनों में वृद्धि दर्ज की गई। बांसवाड़ा रोड स्थित एपीएम शोरूम के संचालक मजहर खान ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में खरीफ की कमजोर फसल के बावजूद फाइनेंस सुविधाओं से बिक्री को बल मिला है।
व्यापारियों का कहना है कि इस बार की धनतेरस पिछले साल की तुलना में अधिक लाभदायक रही। लोगों की बढ़ती खरीदारी से बाजारों में नई ऊर्जा लौट आई है। उन्हें उम्मीद है कि दीपावली और गोवर्धन पूजा तक यह रौनक बनी रहेगी।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
