उदयपुर में खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय की केंद्रीय टीम ने शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में घी और डेयरी उत्पादों को जांच के दायरे में लिया। टीम ने मिलावट की आशंका के चलते 18 हजार लीटर तैयार घी जब्त कर लिया, जबकि 42 हजार किलो से अधिक डेयरी उत्पादों की जांच शुरू की गई है।
कार्रवाई के दौरान अम्बेरी स्थित एक डेयरी यूनिट में बड़ी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों का घी तैयार और स्टोर किया हुआ मिला। जांच में फूड कलर की बोतलें भी बरामद हुईं। अधिकारियों को आशंका है कि साधारण घी में पीला रंग मिलाकर उसे ‘गाय का शुद्ध देसी घी’ बताकर बाजार में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जा रही थी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके से घी के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला भेज दिए हैं। रिपोर्ट आने तक 18 हजार लीटर घी को सीज कर उसकी बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है।
दूसरी कार्रवाई सवीना स्थित कृषि उपज मंडी में की गई, जहां एक व्यापारिक प्रतिष्ठान से विभिन्न ब्रांडों के घी और डेयरी उत्पादों का 42 हजार किलो से अधिक स्टॉक मिला। जांच के दौरान ऐसा घी भी बरामद हुआ, जिसे खाद्य सुरक्षा विभाग पहले ही असुरक्षित घोषित कर प्रतिबंधित कर चुका है। टीम ने प्रतिबंधित स्टॉक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सैंपलों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत संबंधित संचालकों और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ जेल की सजा भी हो सकती है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
