पाकिस्तान बॉर्डर पर ऑपरेशन-सिंदूर के बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) की महिला और पुरुष जवानों ने पहली बार दिवाली बड़े उत्साह और गर्व के साथ मनाई। तनावपूर्ण ऑपरेशन के बीच सरहद पर जवानों ने दीये जलाए, फुलझड़ियां फोड़ी और मिठाइयां बांटी, साथ ही देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी।
BSF अधिकारियों ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात सभी जवान देश के अलग-अलग राज्यों से आए हैं, लेकिन सरहद पर वे एक परिवार की तरह रहते हैं। जवानों ने बताया कि देश की सुरक्षा करते हुए त्योहार मनाने का अनुभव अलग ही रोमांचक और गर्व से भरा है।
इस मौके पर जवानों ने तारबंदी पर कैंडल जलाकर और हाथों में तिरंगा लिए शांति और सौहार्द का संदेश दिया। महिला जवानों ने रंगोली बनाकर सरहद पर त्योहार का माहौल और भी रंगीन बना दिया। जवानों ने हथियारों के साथ दीयों की रोशनी में खड़े होकर यह संदेश दिया कि वे हमेशा देश की सुरक्षा के लिए तैयार हैं।
BSF अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन-सिंदूर के दौरान यह उनकी पहली दिवाली थी। जवानों ने बताया कि परिवार की याद के बावजूद वे पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं और देशवासियों को निर्भय होकर त्योहार मनाने का अवसर प्रदान करना उनकी जिम्मेदारी है।
सरहद पर जवानों के उत्साह और समर्पण ने यह संदेश भी दिया कि देश की सुरक्षा के साथ त्योहार मनाना भी गर्व का विषय है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
