देवनगरी दौसा का प्रसिद्ध मिनी पुष्कर कहे जाने वाला गेटोलाव धाम इस समय अपनी अद्भुत सुंदरता से लोगों को आकर्षित कर रहा है। मानसून की मेहरबानी से सरोवर पानी से लबालब भरा हुआ है और चारों ओर फैली हरियाली लोगों को ताजगी का एहसास करा रही है। रोजाना सैकड़ों लोग यहां आकर प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के साथ-साथ धार्मिक आस्था से जुड़े कार्य भी कर रहे हैं।
सरोवर में पुण्य अर्जित करने की परंपरा
गेटोलाव धाम आने वाले श्रद्धालु सरोवर में मौजूद मछलियों को आटे की गोलियां डालकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। यह परंपरा यहां की धार्मिक मान्यता से जुड़ी हुई है। हाल ही में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने भी यहां पहुंचकर योगाभ्यास किया और सरोवर की सुंदरता की सराहना करते हुए जिला प्रशासन को सुधार कार्यों के निर्देश दिए। उन्होंने घाट पर जाकर मछलियों को आटे की गोलियां डालकर धार्मिक आस्था का पालन भी किया।
सड़क और सौंदर्यीकरण के लिए स्वीकृत राशि
गेटोलाव धाम दौसा-लालसोट राजमार्ग के पास स्थित है। इसकी खूबसूरती और धार्मिक महत्ता को देखते हुए सरकार भी इसे विकसित करने की दिशा में कदम उठा रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग को 11 लाख रुपये की राशि सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत की गई है। वहीं, अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत राजस्थान शहरी पेयजल सीवरेज और इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के माध्यम से गेटोलाव का सौंदर्यीकरण और नवनिर्माण कार्य कराया जा रहा है।
‘पक्षी आश्रय स्थली’ के रूप में पहचान
गेटोलाव धाम न केवल धार्मिक और प्राकृतिक महत्व रखता है बल्कि इसे प्रदेश में ‘पक्षी आश्रय स्थली’ के रूप में भी पहचान मिली है। पूर्व विधायक शंकर शर्मा ने अपने कार्यकाल में यहां के धार्मिक और प्राकृतिक महत्व को देखते हुए इसके विकास की दिशा में कदम बढ़ाए थे। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद, स्थानीय विधायक कोष, जल संसाधन विभाग, नगर परिषद, जिला प्रशासन और आमजन के सहयोग से गेटोलाव धाम को यह स्वरूप मिला है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सरकार ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी के दाखिले रोके, चेयरमैन बोले- हाईकोर्ट जाएंगे
- Author
- June 03, 2026
-
परिवादी से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, शिकायत के बाद SHO पर कार्रवाई
- Author
- June 03, 2026
-
194 किमी भटककर भरतपुर पहुंचा चीता, वन विभाग की टीम अलर्ट पर
- Author
- June 03, 2026
-
दो आरोपियों ने मजदूर पर किया हमला, घायल छोड़कर भागे बदमाश
- Author
- June 03, 2026
-
नियमों के उल्लंघन पर गिरी गाज, अलवर के 3 बीयर बार बंद
- Author
- June 03, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
