खैरथल-तिजारा के भिवाड़ी में डिलीवरी बॉय बनकर आए बदमाश ने इंजीनियर की पत्नी और दो साल के बेटे को बंधक बनाकर करीब ढाई लाख रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने मासूम बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर महिला को डराया और घर में रखी नकदी व ज्वेलरी लूट ली। घटना फूलबाग थाना क्षेत्र स्थित आशियाना तरंग सोसायटी की है।
पीड़ित शुभम सक्सेना ने बताया कि वह गेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूनियर इंजीनियर हैं। सोमवार सुबह वह अपने दोस्त के साथ ऑफिस के लिए निकले थे। इसी दौरान एक युवक पार्सल डिलीवरी बॉय बनकर उनके फ्लैट पर पहुंचा। घर में उस समय उनकी पत्नी अपूर्वा और दो साल का बेटा मौजूद थे। महिला ने जैसे ही गेट खोला, युवक जबरन अंदर घुस गया और बच्चे की गर्दन पर चाकू रख दिया।
बदमाश ने महिला के हाथ बांध दिए और करीब 20 मिनट तक घर के हर कमरे की तलाशी ली। आरोपी ने लॉकर से करीब 70 हजार रुपए नकद, सोने के कंगन और महिला का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान उसने महिला को धमकाकर फोन का पासवर्ड भी खुलवाया।
वारदात के बीच दूसरा असली डिलीवरी बॉय भी पार्सल लेकर पहुंचा। आरोपी ने दरवाजा खोलकर खुद पार्सल रिसीव किया और 145 रुपए देकर उसे वापस भेज दिया, ताकि किसी को शक न हो।
लूट के बाद आरोपी बाहर से गेट बंद कर फरार हो गया। किसी तरह महिला ने खुद को छुड़ाया और बालकनी में जाकर पड़ोसियों को आवाज दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसपी बृजेश उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
सर्राफा बाजार में गिरावट, कैरेट के हिसाब से जानिए सोने के नए रेट
- Author
- May 18, 2026
-
रिलायंस के बाद एयरटेल का दबदबा, वैल्यूएशन में HDFC बैंक को पछाड़ा
- Author
- May 18, 2026
-
बाजार में हाहाकार के बाद रिकवरी, निवेशकों की नजर तेल और रुपये पर
- Author
- May 18, 2026
-
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- भाजपा किसी की सगी नहीं
- Author
- May 18, 2026
-
स्वास्थ्य खराब होने पर प्रेमानंदजी ने रोकी पदयात्रा, भक्तों से लौटने की अपील
- Author
- May 18, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
