ब्यावर के बिजयनगर इलाके में मंगलवार तड़के पुलिस की 112 नंबर गाड़ी के संविदा ड्राइवर पर दो बदमाशों ने पहले हमला किया, फिर सामने से गोली मार दी। गोली छाती से होते हुए पेट में फंस गई। गंभीर हालत में घायल ड्राइवर को अजमेर के JLN हॉस्पिटल रेफर किया गया है। वारदात के समय पुलिस वाहन में ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था।
थाने से 2 किमी पहले हुई वारदात
बिजयनगर थाना प्रभारी करण सिंह ने बताया कि घटना थाने से करीब 2 किमी दूर हुई। ड्राइवर की ओर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी की पहचान सुरेंद्र (बरल, ब्यावर) के रूप में हुई है।
संदिग्धों से पूछताछ करते समय हुआ हमला
संविदा ड्राइवर सीताराम गुर्जर (31) पिछले दो साल से बिजयनगर थाने में तैनात है। वह सुबह करीब 3:45 बजे डीओ गोपीराम को कमरे पर छोड़कर थाने लौट रहा था। बरल रोड पर बैठे दो संदिग्ध युवकों पर शक होने पर उसने गाड़ी रोकी और दस्तावेज मांगे। पास में नशीला पदार्थ पड़ा हुआ था।
सीताराम ने डीओ को कॉल कर पूरी जानकारी दी। फोन काटकर जैसे ही वह पीछे मुड़ा, दोनों युवकों ने उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद एक आरोपी ने जेब से बंदूक निकालकर सामने से गोली चला दी।
खून से लथपथ ड्राइवर को रेफर किया गया
फायरिंग की सूचना मिलने पर डीओ मौके पर पहुंचे और ड्राइवर को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जेएलएन हॉस्पिटल भेज दिया। एडिशनल एसपी ब्यावर नरेंद्र सिंह भी हॉस्पिटल पहुंचे और पूरा मामला समझा।
एफएसएल टीम बुलाकर जुटाए सबूत
पुलिस ने ड्राइवर के बयान पर दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मसूदा सीओ जय सिंह के निर्देश पर एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए।
सीओ जय सिंह ने बताया कि 112 गाड़ी के ड्राइवर पर दो युवकों ने फायरिंग की है और आरोपियों की तलाश में टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
एडवांस कैमरा और ड्रोन टेक्नोलॉजी से शूट सीन, फिल्ममेकर्स के लिए बना प्रेरणा स्रोत
- Author
- February 25, 2026
-
दिल्ली में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश और तेज़ हवाओं से तापमान में गिरावट
- Author
- February 20, 2026
-
पत्नी और दो बच्चों की गला काटकर हत्या, आरोपी पति ने खुद पुलिस को दी सूचना
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में 150 फीट गहरे कुएं में गिरने से दिव्यांग युवक की मौत, खुले कुओं पर उठे सवाल
- Author
- February 19, 2026
-
अलवर में फोटो खींचने को लेकर विवाद, तलवारबाजी में 10 लोग घायल; बुजुर्गों के सिर भी फूटे
- Author
- February 19, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
