ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ क्षेत्र के झूठा गांव में गुरुवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जेठानी से कहासुनी के बाद एक महिला अपने पांच बच्चों को लेकर कुएं में कूद गई। ग्रामीणों ने समय रहते महिला और तीन बच्चों को बाहर निकाल लिया, लेकिन डूबने से एक साल के दो जुड़वा भाइयों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 10 बजे सुमित्रा (30) अपने बच्चों दीपू (5), दिव्या (3), काली (2) और एक साल के जुड़वा बच्चे नारू व प्रेम को लेकर कुएं में कूद गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने सभी को कुएं से बाहर निकाल लिया।
सभी घायलों को रायपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने नारू और प्रेम को मृत घोषित कर दिया। सुमित्रा और तीन अन्य बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया कि घटना के समय महिला का पति भाकर राम ब्यावर गया हुआ था। सुमित्रा और भाकर राम की शादी करीब 9 साल पहले हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना से पहले सुमित्रा की जेठानी से कहासुनी हुई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
You May Also Like
पौधारोपण टारगेट पूरा करने पर टीचर को ट्रांसफर मेरिट में मिलेंगे 5 अंक - शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा शुरू किए गए...
READ MORE
बीजेपी नेता खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से दिया इस्तीफा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को लेटर ल...
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल खिलाड़ी लाल बैरवा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. खिलाड़ी लाल बैरव...
READ MORETop Stories
-
AC ब्लास्ट से कैसे बचें? ओवरहीटिंग से लेकर खराब वायरिंग तक, जानिए खतरे की पूरी वजह
- Author
- June 01, 2026
-
पिकअप की टक्कर से पिता-पुत्र हादसे का शिकार, 10 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत
- Author
- December 10, 2025
-
वन क्षेत्र में रोमांच का नज़ारा: ट्रैक पर आराम फरमाता दिखा टाइगर एसटी-18, वीडियो वायरल
- Author
- December 10, 2025
-
तार हटाने के विवाद में दौसा में बवाल, छोटे भाई ने किया तेजाब से हमला
- Author
- October 11, 2025
-
एम्स जोधपुर में मेडिकल इतिहास: हरलाल के कटे हाथों का सफल प्रत्यारोपण, खुशियों की वापसी
- Author
- October 01, 2025
-
मौसम विभाग का अलर्ट: 19 जिलों में जारी रहा बारिश का खतरा
- Author
- September 29, 2025
